Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्यन खान के ड्रग्स मामले में CBI ने समीर वानखड़े पर दर्ज किया केस, 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का लगा आरोप

Lagatar Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में सीबीआई ने एनसीबी के तत्कालीन मुंबई जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ अभिनेता के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है. जिसकी जानकारी सीबीआई ने दी है. समीर वानखेड़े के अलावा इस केस में कई अन्य अधिकारियों और प्राइवेट लोगों के नाम भी हैं. सीबीआई के मुताबिक इस केस में अरेस्ट हुए लोगों के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी में थे समीर वानखेड़े. गवाही देने वालों में से एक प्रभाकर सैल ने बताया कि उसके मालिक, के.पी. गोसावी ने कहा था कि उन्होंने आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे हैं, जिसमें से आधे समीर वानखेड़े को दिए जाएंगे और बाकी बची रकम वे खुद रख लेंगे. जिसके बाद ही NCB ने वानखेड़े और उनकी टीम के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू कर दी और वो सभी मामले छीन लिए जिनमें उनकी टीम जांच कर रही थी. मनोरंजन">https://lagatar.in/priyanka-chopra-arrives-in-delhi-to-attend-sister-parineetis-engagement-video-goes-viral/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-205.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े 2 अक्तूबर की रात आम आदमी बनकर क्रूज पर पहुंचे थे. उनके साथ एनसीबी के और भी कई अधिकारी मौजूद थे. क्रूज मुंबई से गोवा के लिए जैसी ही रवाना होने लगी ड्रग्स पार्टी का आजोजन शुरू हो गया. इस पार्टी में आर्यन खान समेत हाईप्रोफाइल लोग शामिल थे. जिन्हें एनसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया. शाहरुख के बेटे की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही सामने आई बॉलीवुड में हड़कंप मच गया. इस दौरान कई सितारे शाहरुख खान के घर पहुंचे, जिनमें से एक सलमान खान भी थे. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-knife-clash-between-two-groups-over-mutual-dispute-one-youth-seriously-injured/">पलामू

: आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही