Search

 
 
 

Ranchi News: CBI ने CISF के 3 अकाउंट अफसरों को घूस लेते दबोचा, घर से मिले कैश की गिनती जारी

Ranchi News: सीबीआई रांची ने घूस लेते हुए रंगे हाथ CISF रांची के क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अकाउंट्स अफसरों को गिरफ्तार किया ही. गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में सीनियर अकाउंट्स अफसर संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंट अफसर सुनील कुमार और सुनील कुमार सिंह के नाम शामिल है.
 
सीबीआई की कार्रवाई

Ranchi News: सीबीआई रांची ने घूस लेते हुए रंगे हाथ CISF रांची के क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अकाउंट अफसरों को गिरफ्तार किया ही. गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में सीनियर अकाउंट्स अफसर संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंट अफसर सुनील कुमार और सुनील कुमार सिंह के नाम शामिल है. 

इसे भी पढ़ें: 

गिरफ्तार CISF के अफसर 48000 रुपये घूस ले रहे थे. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम अभियुक्तों के रांची और धनबाद स्थित पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के घर से नकद राशि मिली है. फिलहाल इसकी गिनती जारी है.

 

NTPC प्रयागराज में पदस्थापित हेड कांस्टेबल ने सीबीआई से शिकायत की थी कि क्षेत्रीय कार्यलाय के अकाउंट्स अधिकारी उसके TA, Children education allowance सहित अन्य प्रकार के बिलों के भुगतान के लिए घूस मांग रहे हैं.

 

सीबीआई ने इस शिकायत की प्रारंभिक जांच कर प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद राज्य सरकार से अनुमति लेने के बाद योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार को तीनों अभियुक्तों को 48000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया.

 

सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के रांची और धनबाद स्थित पांच ठिकानों पर छापामारी शुरू की. समाचार लिखे जाने तक धनबाद स्थित ठिकाने से नक़द राशि मिली है. फिलहाल नकद राशि की गिनती जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही