Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम्रपाली कोल परियोजना में CBI का छापा, 83 हजार टन कोयला घोटाले से जुड़ा है मामला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 83 हजार टन कोयला ( 83 करोड़ रूपये) की घोटाले को लेकर आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआई ने छापेमारी की है. बता दें कि सीबीआई की एक टीम बुधवार को टंडवा पहुंची थी.जहां पीओ कार्यालय मे छापामारी किया गया था. इस दौरान लगभग 2019 से लेकर 2021 तक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गये थे. लगभग 6 घंटे तक फुटेज की जांच की गई थी. सीबीआई की टीम शाम पांच बजे तक आफिस के कंट्रोल रुम मे बैठ कर हाईवा और ट्रक से होने वाली डिस्पैच को बारीकी से खंगाल रही थी. पढ़ें - डोरंडा">https://lagatar.in/professor-thrashed-for-refusing-to-set-foot-in-doranda-college/">डोरंडा

कॉलेज में अड्डाबाजी करने से मना करने पर प्रोफेसर को पीटा
इसे भी पढ़ें - 1993">https://lagatar.in/attempts-to-make-the-grave-of-1993-mumbai-blasts-convict-yakub-memon-a-mazar-bjp-attacked-uddhav-thackeray/">1993

मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश… भाजपा ने पिछली उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोला

साल भर पहले भी हुई थी छापेमारी

आम्रपाली प्रोजेक्ट से गायब हुए 83.63 करोड़ रुपये के कोयले से जुड़े मामले में सीबीआइ ने 27 अगस्त 2021 चतरा, कोलकाता और गुजरात में छापेमारी की थी. इस दौरान अभियुक्तों के ठिकानों से कोयले में की गड़बड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. सीबीआइ ने कोलकाता और गुजरात से जुड़े अभियुक्तों के ठिकानों से व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज और कंप्यूटर आदि जब्त किये थे.
इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-preparation-begins-for-amin-course-studies-in-pk-roy-college/">धनबाद:

पीके रॉय कॉलेज में अमीन कोर्स की पढ़ाई के लिए तैयारी शुरू

83 करोड़ के कोयले की हुई थी हेराफेरी

सीबीआइ ने परियोजना से 83 करोड़ की कोयला हेराफेरी का मामला दर्ज किया था. मामले में सीसीएल अधिकारी समेत आउटसोर्सिंग कंपनी व ट्रांसपोर्टिंग कंपनी निदेशक को आरोपित किया गया है. इसी मामले की जांच को लेकर छापेमारी की गई है. बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग मां अंबेनकास ट्रांसपोर्टिंग कंपनी परियोजना क्षेत्र में कोयला का उत्पादन के साथ-साथ ट्रांसपोर्टिंग भी करती थी. दोनों कार्य एक ही कंपनी द्वारा किए जाने से बगैर कांटा कराए रेलवे साइडिंग ढुलाई करती थी. इसमें लगभग पांच सौ रैक कोयला गबन किया गया है.
इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/chatra-after-killing-grandfather-and-grandson-criminals-threw-dead-bodies-on-the-side-of-the-road-angry-people-raised-slogans-against-the-police/">चतरा

: दादा और पोता की हत्या कर अपराधियों ने सड़क के किनारे फेंका शव, आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही