Search

 
 
 

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

Ranchi News: बताया जा रहा है कि CBI ने शिकायत के आधार पर पहले जाल बिछाया था. इसी दौरान एक अकाउंट ऑफिसर को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया गया. इसके बाद टीम ने कार्यालय में मौजूद दो अन्य अधिकारियों को भी हिरासत में लिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए अधिकारी अकाउंट इंचार्ज के अधीन काम करते हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. एजी ऑफिस के समीप स्थित कार्यालय में पहुंची CBI की टीम ने छापेमारी कर एक अकाउंट ऑफिसर को कथित तौर पर 19,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान दो अन्य अकाउंट ऑफिसर्स को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

बताया जा रहा है कि CBI ने शिकायत के आधार पर पहले जाल बिछाया था. इसी दौरान एक अकाउंट ऑफिसर को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया गया. इसके बाद टीम ने कार्यालय में मौजूद दो अन्य अधिकारियों को भी हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए अधिकारी अकाउंट इंचार्ज के अधीन काम करते हैं. आरोप है कि बिल पास कराने के बदले अधिकारियों द्वारा कथित रूप से पैसों की मांग की जाती थी. इसी शिकायत के आधार पर CBI ने कार्रवाई की.

 

फिलहाल CBI की टीम कार्यालय में दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है. अधिकारियों से पूछताछ के साथ ही रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. मामले में CBI की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही