Search

 
 
 

CUJ पहुंची CBI की टीम, वित्तीय अनियमितताओं व नियुक्ति प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की जांच शुरू

Central University of Jharkhand (सीयूजे) के मनातू स्थित कैंपस में मंगलवार को सीबीआई की टीम पहुंची. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में पूर्व वर्षों में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामलों के संदर्भ में की गई है.
 

Ranchi : Central University of Jharkhand (सीयूजे) के मनातू स्थित कैंपस में मंगलवार को सीबीआई की टीम पहुंची. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में पूर्व वर्षों में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामलों के संदर्भ में की गई है.

 

सीबीआई अधिकारियों ने कैंपस में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम दस्तावेजों की जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण कार्य, फंड आवंटन, टेंडर प्रक्रिया और पुरानी नियुक्तियों से संबंधित फाइलों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

 

बताया जा रहा है कि जांच किसी ताजा घटनाक्रम से नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के शुरुआती वर्षों (लगभग 2009 से 2014 के बीच) में हुए कथित अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है, जो लंबे समय से लंबित थीं.

 

गौरतलब है कि स्थापना काल से ही विश्वविद्यालय प्रशासन समय-समय पर विवादों में रहा है. पूर्व में तत्कालीन कुलपतियों और कुछ अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर निर्णय लेने के आरोप भी सामने आ चुके हैं. फिलहाल सीबीआई की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है. आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही