Search

 
 
 

झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: मृतक सचिन के परिजन का छलका दर्द, बोले- वह मेरे लिए सब कुछ था

झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों में शामिल सचिन कुमार मिश्रा के परिजन ने भावुक शब्दों में अपना दुख बयां किया है.
 

Ranchi : झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों में शामिल सचिन कुमार मिश्रा के परिजन ने भावुक शब्दों में अपना दुख बयां किया है.

 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मृतक के परिजन ने कहा-मेरा छोटा भाई सचिन कुमार मिश्रा मेरे लिए सब कुछ था. वह मेरे अपने बच्चे जैसा था. वह मेरी पूरी दुनिया था. पिता के निधन के बाद वही मेरा एकमात्र सहारा था.

 

परिजन ने बताया कि सचिन कई वर्षों से नर्सिंग पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में कार्यरत थे. पिछले दो-तीन वर्षों से वह एंबुलेंस सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे थे. हमने उसे कई बार समझाया कि वह अस्पताल में नौकरी कर ले और इतना बड़ा जोखिम न उठाए. मैंने उसे अपने साथ रहने को भी कहा था, लेकिन वह परिवार की जिम्मेदारी को प्राथमिकता देता था.

 

उन्होंने आगे बताया कि सचिन ने कम उम्र में ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए काम करना शुरू कर दिया था. उसे काम करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन परिवार की कठिन परिस्थिति देखकर उसने कमाना शुरू किया. आज अगर वह यह जोखिम भरा काम नहीं कर रहा होता, तो शायद वह हमारे साथ होता,” परिजन ने रोते हुए कहा.

 

इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोग और स्वास्थ्यकर्मी सचिन को एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मी के रूप में याद कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही