Search

 
 
 

बोकारो में आरोपी को पकड़ने आयी CBI टीम पर हमला, अफसरों को पीटा

 
Bokaro : आरोपी को पकड़ने पहुंची सीबीआई की टीम पर बोकारो में हमला हुआ है. साथ ही सीबीआई के अफसरों के साथ मारपीट भी की गई है. जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक, बुधवार को यह घटना हरला थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास हुई है. जहां सीबीआई टीम के साथ मारपीट की घटना हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीबीआई धनबाद की एंटी करप्शन की टीम धनराज चौधरी नाम के रिकवरी एजेंट को पकड़ने आई थी. धनराज ट्रैक्टर मालिक से ट्रैक्टर देने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था, जबकि पीड़ित ने ग्रामीण बैंक से ट्रैक्टर खरीदा था और पैसे जमा करने के बाद ट्रैक्टर रिलीज किया था. सीबीआई टीम धनराज को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर पूछताछ कर रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर सीबीआई टीम के साथ मारपीट की. इसके बाद धनराज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की शिकायत हरला थाना में दर्ज की जा रही है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-lift-the-ban-on-publication-of-jssc-cgl-exam-results/">JSSC

CGL परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही