Search

CBSE 10th & 12th Result-2023 : सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ग्राफ गिरा, छात्राएं इस बार भी आगे

Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस वर्ष दोनों ही परीक्षाओं के रिजल्ट में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट आयी है. 10वीं की परीक्षा में इस साल 21,65,805 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 20,16,779 छात्र सफल रहे हैं. औसतन 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 93.12 रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम रहा है. पिछले वर्ष 10वीं के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 94.40 रहा था. इसी तरह 12वीं की परीक्षा में इस बार कुल 16,60,511 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 14,50,174 अथवा यह कहें कि 87.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. इस साल पास प्रतिशत में 5.38 प्रतिशत की गिरावट आयी है. पिछले साल पास प्रतिशत 92.71 था. पूरे रिजल्ट में जवाहर नवोदय विद्यालय का 97.51 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-multi-crore-chit-fund-scam-arrested-from-west-bengal/">जमशेदपुर

: करोड़ों के चिटफंड घोटाले का आरोपी प. बंगाल से गिरफ्तार

छात्राएं, छात्रों से आगे

10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा है. 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होनेवाली छात्राओं का प्रतिशत 94.25 रहा है, जबकि छात्रों का प्रतिशत 92.27 रहा है. इस तरह छात्रों की तुलना में छात्राओं का प्रदर्शन 1.98 प्रतिशत बेहतर रहा है. दूसरी ओर 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत है, जो छात्रों से 6.01 प्रतिशत आधिक है. छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 है. पिछले वर्ष की बात करें, तो छात्राओं का पास प्रतिशत 94.54 और छात्रों का पास प्रतिशत 91.25 था. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-scam-manish-sisodias-custody-extended-till-june-2/">दिल्ली

शराब नीति घोटाला : कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की कस्टडी 2 जून तक बढ़ायी

10वीं में ट्रांसजेंडर का रिजल्ट समान, 12वीं में लुढ़का

10वीं बोर्ड परीक्षा में ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का रिजल्ट पिछले वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी 90 प्रतिशत रहा है, जबकि 12वीं की परीक्षा में इनके पास प्रतिशत में इस वर्ष काफी कमी आयी है. 12वीं में पिछले वर्ष ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 100 रहा था, जो इस बार घट कर 60 प्रतिशत रह गया है. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ias-chhavi-ranjan-again/">IAS

छवि रंजन से ED फिर करेगी पूछताछ, कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड की मंजूरी दी
 

टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा बोर्ड

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा या नहीं, इसे लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है. लेकिन सीबीएसई बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बोर्ड की तरफ किसी भी बच्चे को प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान नहीं दिया जायेगा. बोर्ड ने ये फैसला अनहेल्दी कॉम्पटिशन को खत्म करने के उद्देश्य से लिया है. बोर्ड की ओर से 0.1 प्रतिशत उन विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिन्होंने सबसे अधिक अंक हालिस किये हैं. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/remarks-on-amit-shah-case-rahul-gandhi-gets-relief-from-hc-final-debate-on-tuesday/">अमित

शाह पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 16 मई को होगी अंतिम बहस

कम्पार्टमेंटल में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी

सभी विषयों में कम्पार्टमेंटल में 10वीं के 134774 विद्यार्थी शामिल होंगे. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यह संख्या बढ़ी है. पिछले वर्ष औसतन यह संख्या 5.14 थी, जो इस बार बढ़ कर 6.22 हो गयी है. इसी तरह 12वीं में 125705 विद्यार्थी कम्पार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे. इस कक्षा में भी कम्पार्टमेंटल में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है. पिछले वर्ष यह संख्या औसतन 4.72 रही थी, जो इस बार 7.57 हो गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/DAV-1A.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-cbse-10th-board-result-released-93-12-students-passed/">Breaking

: CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र हुए पास

10वीं का ओवरऑल परीक्षा परिणाम (2023)

  • परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी : 2184117
  • परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी : 2165805
  • उत्तीर्ण हुए : 2016779
  • पास प्रतिशत : 93.12
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करनेवाले : 195799 (9.04 प्रतिशत)
  • 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करनेवाले : 44297 (2.05 प्रतिशत)
  • छात्राओं का पास प्रतिशत : 94.25
  • छात्रों का पास प्रतिशत : 92.27
  • ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत : 90.00
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-dealers-have-decided-to-agitate-against-the-dictatorial-attitude-of-the-supply-department/">जमशेदपुर

: आपूर्ति विभाग की तानाशाही पूर्ण रवैये के खिलाफ पीडीएस डीलरों ने लिया आंदोलन का निर्णय

स्कूलवार प्रदर्शन

  • जवाहर नवोदय विद्यालय : 99.14
  • केंद्रीय विद्यालय (केवी) : 98.00
  • इंडीपेंडेंट : 95.27
  • केंद्रीय तिब्बत स्कूल प्रशासन (सीटीएसए) : 93.86
  • गवर्नमेंट एडेड : 81.57
  • सरकारी विद्यालय : 80.38
इसे भी पढ़ें : गौतम">https://lagatar.in/adani-total-gas-and-adani-transmission-to-be-out-of-msci-india-index-from-may-31/">गौतम

अडानी को झटका, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन 31 मई से MSCI इंडिया इंडेक्स से होंगी बाहर

12वीं का ओवरऑल परीक्षा परिणाम (2023)

  • परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी : 1680256
  • परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी : 1660511
  • उत्तीर्ण हुए : 1450174
  • पास प्रतिशत : 87.33
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करनेवाले : 112838 (6.80 प्रतिशत)
  • 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करनेवाले : 22622 (1.36 प्रतिशत)
  • छात्राओं का पास प्रतिशत : 90.68
  • छात्रों का पास प्रतिशत : 84.67
  • ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत : 60
इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/cbse-12th-board-result-released-87-33-students-passed/">Breaking

: CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 87.33% स्टूडेंट्स सफल

स्कूलवार प्रदर्शन

  • जवाहर नवोदय विद्यालय : 97.51
  • केंद्रीय तिब्बत स्कूल प्रशासन (सीटीएसए) : 96.77
  • केंद्रीय विद्यालय (केवी) : 92.51
  • इंडीपेंडेंट : 87.95
  • गवर्नमेंट एडेड : 87.17
  • सरकारी विद्यालय : 83.83
इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/ranchi-sasaram-intercity-express-stopped-at-hydernagar-station-palamu-mp-flagged-off/">हैदरनगर

स्टेशन पर रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुरू हुआ ठहराव, पलामू सांसद ने दिखायी हरी झंडी

छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • cbseresults.gov.in
  • cbse.gov.in
  • उमंग एप या आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम) के माध्यम से भी देख सकते हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp