Search

 
 
 

CBSE 10th का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट पर हो रहा रेडी, जून लास्ट में हो सकता है जारी

 

Ranchi : कोरोना महामारी ने जीवन में कई बदलाव कर दिये हैं. क्लास रूम के बजाए बच्चों की पढाई ऑनलाइन हो रही है. सीबीएसई 10वीं क्लास के रिजल्ट में तैयार करने की प्रक्रिया में भी बदलाव आया है. 2021 में 10वीं क्लास के छात्रों के रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार होंगे. जो छात्र इस माध्यम से मिले नंबरों से खुश नहीं होंगे. उन्हें एग्जाम देकर अंक हासिल करने का मौका दिया जाएगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं क्लास के छात्रों के रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा. इसकी सूचना बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है. यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर है. कोरोना महामारी के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं. अंतिम परिणाम जून के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे.

इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मिलेंगे नंबर

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा 10 के छात्रों का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के माध्यम से तैयार होंगे. छात्रों के स्कूलों इंटरनल असेसमेंट में प्राप्त अंकों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. जो छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं होंगे, उन्हें बोर्ड एक और मौका देगा.

नई पॉलिसी में 20+80 का फॉर्मूला पर मिलेगा नंबर

छात्रों को हर विषय के लिए ज्यादा से ज्यादा 100 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा. इसमें 20 अंक इंटरनल असेसमेंट मौजूदा पॉलिसी के आधार पर होगा. जबकि बाकी बचे 80 नंबर नये तरीके से तैयार की गयी पॉलिसी के आधार पर मिलेंगे.

स्टूडेंट्स को इस आधार पर मिलेंगे 80 में से नंबर

कोविड-19 के कारण, रद्द हुई सीबीएसई 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के 80 नंबरों को तीन भागों में बांटा गया है. इनमें मंथली टेस्ट, यूनिट टेस्ट, क्वाटरली टेस्ट आदि को शामिल किया गया है. जिसमें समय-समय पर परीक्षण या यूनिट टेस्ट - 10 अंक, अर्धवार्षिक व मध्यावधि परीक्षा - 30 अंक और प्री-बोर्ड परीक्षाएं - 20 अंक निर्धारित किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही