Search

कोरोना टास्क फोर्स की मोदी सरकार को सलाह, तुरंत देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाये

 यहां 20 अप्रैल को दिया गया प्रधानमंत्री का बयान उल्लेखनीय है, उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन को टालने की हरचंद कोशिश की जाये

NewDehi : देश में  कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए तुरंत देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाने की जरूरत है. खबर है कि केंद्र सरकार को कोविड प्रबंधन पर सलाह देने वाले टास्क फोर्स के कुछ सदस्य ज़ोर दे रहे हैं कि तुरंत देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाये, बता दें कि इस टास्क फोर्स के मुखिया डॉ वीके पॉल हैं. वे  प्रधानमंत्री को सीधे रिपोर्ट करते हैं. सूत्रों के अनुसार टास्क फोर्स में एम्स और आईसीएमआर जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल किये गये हैं.

पूरे देश में लॉकडाउन की हिमायत करने वाले इन एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमें तुरंत संक्रमण चक्र तोड़ने की जरूरत है. कहा कि चिकित्सा संसाधन बुरी तरह चरमराए हुए हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर दैनिक संक्रमण की गति यही बनी रही तो चिकित्सा ढांचे की और भी बुरी दशा हो जायेगी. उनका मानना है कि संसाधन बढ़ाने की भी एक सीमा होती है. ऐसे में हमें सबसे पहले संक्रमण संख्या घटानी होगी. संक्रमण चक्र तोड़ना ही होगा. देशव्यापी लॉकडाउन होगा तो संपर्क न होने से संक्रमण चक्र टूटेगा और मरीजों की संख्या में चार-चार लाख की दैनिक वृद्धि घटेगी.

स्वास्थ्य-चिकित्सा ढांचे को बेहतर करने की एक सीमा होती है

 यहां 20 अप्रैल को दिया गया प्रधानमंत्री का बयान उल्लेखनीय है, उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन को टालने की हरचंद कोशिश की जाये.  इसे तभी लगाया जाये जब और दूसरा कोई रास्ता न बचा हो. टास्क फोर्स के एक सदस्य ने कहा कि हम पिछले कुछ महीनों से यह बात जोर देकर कह रहे हैं कि जनता को बताया जाये कि लॉकडाउन बहुत जरूरी हो गया है. देशव्यापी लॉकडाउन न कि जैसा इस समय हम कर रहे हैं थोड़ा यहां थोड़ा वहा.। क्योंकि संक्रमण तो पूरे देश में बढ़ रहा है.

एक अन्य सदस्य ने कहा कि हम गलत एंगल से देख रहे हैं. स्वास्थ्य-चिकित्सा ढांचे को बेहतर करने की एक सीमा होती है.  हमने ऑक्सीजन सप्लाइ सुधार ली है लेकिन बीमारों को देखते हुए अब भी इस गैस की किल्लत है.  कोविड का मर्ज एक आदमी से दूसरे तक फैलता है.  ऐसे में लॉकडाउन ही सही तरीका है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//