Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, मोदी और शाह महामारी के लिए जिम्मेदार, किये कोरोना फैलाने वाले कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के सवाल पर राहुल ने कहा कि वे संगठन के चुनावों के हिमायती हैं. कार्यकर्ता ही यह तय करेंगे कि पार्टी का नेतृत्व किसे करना चाहिए.

NewDelhi : देश में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण और देश की बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया. श्री गांधी ने अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए  प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह  कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार करार दिया. आरोप लगाया कि  उन्होंने जानबूझ कर चुनाव प्रचार के दौरान वायरस फैलाने वाले कार्यक्रम को बढ़ावा दिया.

हालात बेकाबू हो गये  तो केंद्र ने गेंद राज्यों की ओर उछाल दी

 इंटरव्यू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के हालात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे पूरी तरह केंद्रीयकृत एवं निजीकृत सरकारी मशीनरी चला रहे हैं. कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह  ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए. जिनके कारण कोरोना में तेजी आने का खतरा था. यही नहीं, दोनों नेताओं ने इस बात के लिए शेखी भी बघारी.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोविड-19 ने देश में तबाही बरपा दी है. कहा कि यह लहर नहीं, सुनामी है,  जिसने सब कुछ नष्ट कर दिया है.  राहुल गांधी के अनुसार अब जब हालात बेकाबू हो गये हैं,  तो केंद्र सरकार ने गेंद राज्यों की ओर उछाल दी है.  नागरिकों को पूरी तरह उनके हाल पर छोड़ दिया गया.

 

कीमतों की तुलना उन्होंने दुकानों पर लगने वाले डिस्काउंट सेल से

  वैक्सीनों की कीमतों की तुलना उन्होंने दुकानों पर लगने वाले डिस्काउंट सेल से की. राहुल गांधी ने कहा कि पहले दाम बढ़ा दिये और फिर नीचे गिरा दिये. यह एकतरह से जनता को बेवकूफ बनाना है.  कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के सवाल पर राहुल ने कहा कि वे संगठन के चुनावों के हिमायती हैं. कार्यकर्ता ही यह तय करेंगे कि पार्टी का नेतृत्व किसे करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव समय पर होंगे लेकिन इस समय तात्कालिक जरूरत यह है कि महामारी को काबू कर जीवन बचाया जाये. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं के समूह द्वारा पार्टी का संगठनात्मक चुनाव जल्द कराने और पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष की मांग पूर्व में की गयी थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही