Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई : हर स्कूल बनेगा स्किल हब, प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल अब स्किल हब बनेंगे. इसके तहत छात्र-छात्राओं को स्किल विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यब व्यवस्था सत्र 2024-25 से लागू होगी. इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जोड़ा जायेगा. जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत नौवीं से 12वीं क्लास तक के छात्र-छात्राओं को स्किल प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को जानकारी दे दी गई है. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कौशल विकास वाले विषयों में दिलचस्पी बढ़ाने और कॅरियर विकल्प चयन करने के उद्देश्य से इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है. इससे कौशल विकास के तहत स्किल विषयों का प्रशिक्षण छात्र अपने ही स्कूल परिसर में ले पाएंगे. इसके लिए हर स्कूल को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसे भी पढ़ें : RBI">https://lagatar.in/rbi-governor-shaktikanta-das-gets-a-rank-in-global-finance-central-banker-cards-2023/">RBI

गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में A+ रैंक

प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी से

सीबीएसई ने घोषणा की है कि भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए सत्र 2023-24 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट्स और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले हैं. आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किया है. इसके तहत कहा गया है कि 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड आंसर शीट उपलब्ध नहीं करायेगा. स्कूल को सारी व्यवस्थाएं खुद करनी होगी. इस परीक्षा के लिए स्कूल किसी बाहरी शिक्षक को नियुक्त नहीं करेगा. स्कूल संबंधित विषयों के पाठ्यक्रम का पालन करते हुए विशेष रूप से रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट्स और इंटरनल असेसमेंट आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है. वहीं, क्लास 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड परीक्षा और प्रोजेक्ट मूल्यांकन के संचालन के लिए हर एक स्कूल में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही