Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई ने पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले सैकड़ों यू ट्यूब लिंक को हटवाया, शिकायतें दर्ज करायी

New Delhi / Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस साल बोर्ड परीक्षा के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पेपर लीक की अफवाह फैलानेवाले सैकड़ों फर्जी यू ट्यूब लिंक को हटवाया, ताकि विद्यार्थी और अभिभावक गुमराह न हों. बोर्ड परीक्षा के निर्बाध और सुचारू रूप से संचालन के लिए बोर्ड ने कई उपाय किए. इनमें महत्वपूर्ण कार्य था, उन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई, जिन्होंने परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाने की कोशिश की. बोर्ड ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई करते सैकड़ों फर्जी यू ट्यूब लिंक हटवाने के साथ ही शिकायत दर्ज करायी है. मालूम हो कि सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. इसमें लगभग 21.87 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया. वहीं बारहवीं बोर्ड की अंतिम परीक्षा 5 अप्रैल को होगी.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में दर्ज करायी गयी शिकायतें 

सीबीएसई ने शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (MAC) के पास शिकायतें दर्ज कराई है. भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत फर्जी समाचार प्रसारित करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया है. सीबीएसई ने सभी से परीक्षाओं के दौरान अफवाहों से बचने की सलाह दी है. कहा है कि इस प्रकार की किसी गतिविधि में न भाग लें और न ही इसका प्रसार करें. सीबीएसई परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए प्रतिबद्ध है. जनमानस से इसी प्रकार का सहयोग बनाए रखने की अपील करता है. इसे भी पढ़ें – पूजा">https://lagatar.in/hearing-on-pooja-singhals-discharge-petition-physically-present-in-ed-court/">पूजा

सिंघल की डिस्चार्ज याचिका पर हुई सुनवाई, ED कोर्ट में सशरीर हुईं हाजिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही