Search

 
 
 

पूजा सिंघल की डिस्चार्ज याचिका पर हुई सुनवाई, ED कोर्ट में सशरीर हुईं हाजिर

 
Ranchi: मनी लॉउंड्रिंग केस की आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल गुरुवार को रांची ED की कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजि हुईं. गुरुवार को ED कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की अदालत में उन्होंने हाजिरी लगाई. इस दौरान खूंटी जिले से जुड़े मनरेगा घोटाला केस में पूजा सिंघल की ओर दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई. दोनों ओर से हुई बहस के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित की है. उस दिन भी डिस्चार्ज पर बहस होगी. पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी और विक्रांत सिन्हा ने पक्ष रखा. वहीं ED की ओर से अधिवक्ता आतिश कुमार ने बहस की. इसे भी पढ़ें-पांकी">https://lagatar.in/panki-main-chowk-will-now-be-known-as-shaheed-bhagat-singh/">पांकी

मुख्य चौक अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जायेगा, डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने प्रतिमा का किया अनावरण
पूजा सिंघल खूंटी में मनरेगा घोटाला के जरिये करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने और इन पैसों को अलग-अलग जगह निवेश करने की आरोपी हैं. बता दें कि पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दो महीने की जमानत दी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही