Search

 
 
 

CBSE : KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा के टियर-II परिणाम जल्द होंगे जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) भर्ती परीक्षा के टियर-II परिणाम को लेकर प्रेस नोट जारी किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मार्च 2026 में आयोजित टियर-II भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे.
 

Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) भर्ती परीक्षा के टियर-II परिणाम को लेकर प्रेस नोट जारी किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मार्च 2026 में आयोजित टियर-II भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे.

 

CBSE के अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में टियर-II परीक्षा परिणाम को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स सामनेआई हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं से बचने की सलाह दी गई है.

 

 

टियर-II परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) और वर्णनात्मक (Descriptive) दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे. लगभग 2.1 लाख वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो 68 विषयों से संबंधित हैं.

 

बोर्ड ने बताया कि OMR शीट्स का मूल्यांकन, उत्तर कुंजी का प्रदर्शन तथा OMR शीट की इमेज पोर्टल पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. वहीं, वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का भौतिक मूल्यांकन अंतिम चरण में है.

 

टियर-II परीक्षा के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे.बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परिणाम संबंधी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर ही नजर रखें.

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही