Search

 
 
 

रामगढ़ में CCA का शिकंजा: दो अपराधियों के खिलाफ आदेश जारी, लगानी होगी थाने में हाजिरी

Ramgarh News: जारी आदेश के अनुसार, कुख्यात अपराधी दिलावर खान उर्फ दिलावर अंसारी और रिंकू सिंह उर्फ राजेंद्र कुमार को आगामी तीन महीने तक हर सप्ताह निर्धारित एक दिन संबंधित थाने में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी. साथ ही यदि इन अपराधियों के पास कोई भी लाइसेंसी शस्त्र (हथियार) है, तो उन्हें तत्काल संबंधित थाने में जमा कराना अनिवार्य होगा.
 
फाइल फोटो

Ramgarh News: जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और विधि-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ की अनुशंसा पर उपायुक्त, रामगढ़ के न्यायालय द्वारा झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत दो कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है.


तीन महीने तक रखनी होगी निगरानी, थाने में देनी होगी उपस्थिति

जारी आदेश के अनुसार, कुख्यात अपराधी दिलावर खान उर्फ दिलावर अंसारी और रिंकू सिंह उर्फ राजेंद्र कुमार को आगामी तीन महीने तक हर सप्ताह निर्धारित एक दिन संबंधित थाने में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी.


साथ ही यदि इन अपराधियों के पास कोई भी लाइसेंसी हथियार है, तो उन्हें तत्काल संबंधित थाने में जमा कराना अनिवार्य होगा. सीसीए की इस अवधि के दौरान वे किसी भी परिस्थिति में अपने पास हथियार नहीं रख सकेंगे.

इसे भी पढ़ें - 


नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी अपराधी इस आदेश का पालन नहीं करता है या इसका उल्लंघन करता है, तो झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 25 एवं अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.


अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय

रामगढ़ पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर लगाम लगाने, उन पर निरंतर निगरानी रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और कानून का राज कायम रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही