Search

सीसीएल को 76 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना है : प्रमोद अग्रवाल

Ranchi : कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि इस वित्तीय वर्ष में हम अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे. इसके लिए कोल इंडिया के कर्मियों को अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करने की जरूरत है. कहा कि सीसीएल को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 76 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करना है. इसके लिए सीसीएल के उच्च प्रबंधन खनन क्षेत्रों का नियमित दौरा करना जरूरी है. पिछले वर्ष की तुलना में फरवरी 2023 तक उत्पादन में 11% की वृद्धि दर्ज की गयी है. सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में सीसीएल एवं सीएमपीडीआई के कार्य निष्पादन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं.

पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन

इससे पूर्व सीएमडी पीएम प्रसाद ने पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन के माध्याम से कंपनी के कोयला उत्पादन, प्रेषण, ओबी रिमुवल, कोयला स्टॉक, पर्यावरण व वाशरी के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर सीएमडी सीएमपीडीआईएल मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) सीसीएल, बी साईराम, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (टी/आर डी एंड टी) सीएमपीडीआई आरएन झा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी), सीएमपीडीआई एसके गोमस्ताी, निदेशक (टी/ईएस) सीएमपीडीआई शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पी एंड डी) सीएमपीडीआई अजय कुमार समेत सीसीएल एवं सीएमपीडीआई के वरीय अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल">https://lagatar.in/minister-rameshwar-said-on-the-allegation-of-failure-of-petrol-diesel-subsidy-scheme-beneficiaries-decreased-due-to-rumor/">पेट्रोल-डीजल

सब्सिडी योजना फेल होने के आरोप पर बोले मंत्री रामेश्वर, अफवाह के कारण घटे लाभुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp