Search

 
 
 

सीसीएल और अर्पिता महिला मंडल ने मिलकर लगाए पेड़, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस तो बीत गया, लेकिन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)  इसे लेकर पर्यावरण दिवस वीक मना रहा था, जिसका आज समापन हो गया. इस मौके पर सीसीएल और अर्पिता महिला मंडल ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया.
 

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस तो बीत गया, लेकिन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)  इसे लेकर पर्यावरण दिवस वीक मना रहा था, जिसका आज समापन हो गया. इस मौके पर सीसीएल और अर्पिता महिला मंडल ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम गांधी नगर में स्थित सीसीएल के कार्यकारी छात्रावास परिसर में हुआ.

 

Uploaded Image

 

 

इस बार कार्यक्रम का थीम था एक पेड़ माँ के नाम। इस थीम के तहत वहां 75 पेड़ लगाए गए और 100 से ज्यादा पौधे लोगों को घर ले जाने के लिए दिए गए, ताकि वे अपने घर के पास भी पेड़ लगा सकें.

 

 

इस मौके पर सीसीएल परिवार के 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे. इनमें कर्मचारी, अधिकारी, महिलाएं और बच्चे शामिल थे.कार्यक्रम में पेड़ लगाने के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पहले हुए मुकाबलों के विजेताओं को इनाम भी दिया गया.

 

कार्यक्रम की अगुवाई अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने की. उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. हमें पेड़ लगाने चाहिए, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना चाहिए और बीजों का फिर से इस्तेमाल कर पेड़-पौधे उगाने चाहिए

 

इस मौके पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष रीता तिवारी, रूपा रानी और इंदु मिश्रा भी मौजूद थीं.उन्होंने भी पर्यावरण की सुरक्षा, महिलाओं की भागीदारी और टिकाऊ विकास को ज़रूरी बताया

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही