Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद प्लेन क्रैश :  डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर  और  ब्लैक बॉक्स बरामद

डीवीआर अक्सर सर्विलांस पर्पज से सिक्योरिटी कैमरों से वीडियो फुटेज रिकॉर्ड करता है. डीवीआर से रिकॉर्ड वीडियो डेटा को आमतौर पर हार्ड ड्राइव या क्लाउड स्टोरेज पर स्टोर किया जाता है.
Advertisement
Advertisement

Ahemdabad  :   अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक दिन बाद आज शुक्रवार को गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS)  द्वारा विमान के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किये जाने की खबर है.

 

सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है. दोनों उपकरणों से पता चल सकेगा कि विमान दुर्घटना किन कारणों से हुई. डीवीआर और ब्लैक बॉक्स की बरामदगी दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना के अंतिम क्षणों में क्या कुछ हुआ था, उसकी जानकारी जुटाने में मदद करेगी.  

 

खबरों के अनुसार डीवीआर एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के मलबे के बीच पाया गया. कल विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

 

 घटनास्थल पर मौजूद गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम जल्द ही यहां आएगी और डिवाइस की जांच करेगी. जिससे दुर्घटना को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है,  

 

डीवीआर और ब्लैक बॉक्स दोनों अलग उपकरण हैं. हालांकि DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और ब्लैक बॉक्स दोनों डेटा रिकॉर्ड करते हैं,  लेकिन डीवीआर आमतौर पर सिक्योरिटी कैमरों से फ्लाइट का वीडियो रिकॉर्ड करता है, जबकि ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा और कॉकपिट ऑडियो रिकॉर्ड करता है.

 

डीवीआर अक्सर सर्विलांस पर्पज से सिक्योरिटी कैमरों से वीडियो फुटेज रिकॉर्ड करता है. डीवीआर से रिकॉर्ड वीडियो डेटा को आमतौर पर हार्ड ड्राइव या क्लाउड स्टोरेज पर स्टोर किया जाता है. डीवीआर का मुख्य काम विजुअल डेटा रिकॉर्ड करना है.

 

ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) की बात करें तो उसमें फ्लाइट डेटा जैसे विमान की गति, ऊंचाई, इंजन का थ्रस्ट आदि और कॉकपिट ऑडियो (पायलट की बातचीत) रिकॉर्ड होता है. बता दें कि ब्लैक बॉक्स में स्पेशलाइज्ड रिकार्डर का उपयोग किया जाता है जो भीषण दुर्घटना में भी क्षतिग्रस्त नहीं होते हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही