Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह के बयान को कांग्रेस ने असंवेदनशील करार दिया, भाजपा बरसी

अजय आलोक ने कहा कि हमने 250 से ज़्यादा लोगों को खो दिया और वे ऐसी बातें कह रहे हैं. क्या संजय गांधी का विमान हादसा दुखद नहीं था? वे पागल हो गये हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  अहमदाबाद विमान दुर्घटना(एयर इंडिया प्लेन क्रैश)  को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा एक्स पर  किये गये पोस्ट पर भाजपा ने एतराज जताया है. भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि क्या उन्हें कोई शर्म नहीं बची है, जो वे एक त्रासदी के दौरान ऐसी बातें कह रहे हैं?  

 

 

 

 

 

अजय आलोक ने कहा कि हमने 250 से ज़्यादा लोगों को खो दिया और वे ऐसी बातें कह रहे हैं. क्या संजय गांधी का विमान हादसा दुखद नहीं था? वे पागल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा का सबसे सुरक्षित साधन हवाई परिवहन है. डेटा ने कई बार यह साबित किया है. यह दुर्घटना चिंताजनक और दुखद है. इसका जांच एक प्रोटोकॉल के तहत होगी.

 

दरअसल पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया था कि जब कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त होता है और लोग मरते हैं, तो गृह मंत्री कम से कम जवाबदेही का वादा तो कर ही सकते हैं. न कि कंधे उचकाकर भाग्य पर व्याख्यान दे सकते हैं. कोई भी दुर्घटना को नहीं रोक सकता,  यह त्याग है. पवन खेड़ा ने कहा कि अगर कुछ भी रोका नहीं जा सकता, तो हमारे पास मंत्रालय क्यों हैं? 

 


उन्होंने कहा कि कोई भी विमान दुर्घटना ईश्वरीय कृत्य नहीं है. उन्हें रोका जा सकता है.हमारे पास विमानन नियामक, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संकट प्रतिक्रिया प्रणाली हैं. पवन खेड़ा ने कहा कि गृह मंत्री के तर्क के अनुसार, क्या हमें सुरक्षा बुनियादी ढांचे, विनियमन या संकट की तैयारी में निवेश करना बंद कर देना चाहिए? बस इसे भाग्य पर छोड़ दें और इसे खत्म कर दें?

 

कांग्रेस  नेता जयराम रमेश ने भी अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर अमित शाह के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे असंवेदनशील करार दिया है. 

 

अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर अमित शाह ने कहा था कि हादसे के बाद तापमान इतना अधिक हो गया था कि किसी को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया. उन्होंने कहा कि अगर विमान में इतना ज्यादा ज्वलनशीन ईंधन नहीं होता, तो कई लोगों को बचाया जा सकता था. उन्होंने कहा  था कि यह एक दुर्घटना है, और दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही