Search

 
 
 

प्रथम तिमाही में सीसीएल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 15.68 मिलियन टन कोयले का किया उत्पादन

 
Ranchi : सीसीएल ने प्रथम तिमाही में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. कंपनी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान 15.68 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि 20.8 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इसी के साथ सीसीएल का पहली तिमाही के दौरान ओवर बर्डन रिमूवल भी 29.12 मिलियन क्यूबिक मीटर रहा.

देश की ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

सीसीएल के एक पदाधिकारी ने बताया कि कंपनी सभी कर्मियों और स्टेक होल्डर्स के सकारात्मक सहयोग से निरंतर देश की ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है. प्रबंधन ने बताया कि सीसीएल ने पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोयला उत्पादन में पूर्व रिकार्ड तोड़ते हुए 68.85 मिलियन टन कोयला का उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था. इसे भी पढ़ें- शेल">https://lagatar.in/shell-company-pil-government-filed-ia-in-high-court-said-in-the-petition-pil-person-submitted-wrong-documents/">शेल

कंपनी PIL: सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की IA, याचिका में कहा- PIL करने वाले ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही