Search

 
 
 

केंद्रीय विद्यालय एवं अस्पताल का शीघ्र निर्माण करे सीसीएल : अनिता देवी

 
Balumath (Latehar) : जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एवं राजहरा एरिया के महाप्रबंधक से बालूमाथ स्थित परियोजना कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बालूमाथ की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि बालूमाथ में सीसीएल का पिछले 30 वर्षों से कोलियरी संचालित है. लेकिन अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन जन आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं होने से बालूमाथ के लोग आज भी उपेक्षित एवं ठगे हुए महसूस कर रहे हैं. सीसीएल के द्वारा करोड़ों टन कोयले का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है. लेकिन बालूमाथ के विस्थापित प्रभावित एवं आदिवासी समुदाय अपने आप को ठगा-ठगा सा महसूस कर रहे हैं. परियोजना के सामाजिक दायित्व के तहत किए गए कार्य संतोषजनक नहीं हैं. उन्होंने बताया कि बालूमाथ में एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल एवं एक केंद्रीय विद्यालय की अत्यंत आवश्यकता है. राजहरा एरिया के महाप्रबंधक कमल मांझी ने बताया कि जमीन उपलब्ध करा दिया जाये तो एक केंद्रीय विद्यालय और अस्पताल बालूमाथ में स्थापित किया जा सकता है. जिप उपाध्यक्ष ने इसे लेकर डीसी से मिलकर जमीन उपलब्ध कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही