Search

 
 
 

घर के आंगन में मिली सीसीएलकर्मी और पत्नी की लाश

 
Ramgarh : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड स्थित चीप हाउस पंचायत में रविवार को सीसीएलकर्मी और उसकी पत्नी का शव क्वार्टर के आंगन में पाया गया. करंट लगने से दोनों की मौत की आशंका जतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ठाकुर मेडिकल चौक के निकट सीसीएल कॉलोनी निवासी अजीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी अकेले रहते थे. रविवार की सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने दोनों के शव को उनके आंगन में पड़ पाया. पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. देखते ही देखते सैंकड़ों लोग घर के बाहर जमा हो गये. सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भुरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी. आसपास के लोगों की मानें तो करंट लगने की वजह से दोनों की मौत हुई होगी. लाश पर कपड़ा सूखाने वाला तार का टंगना गिरा था. संभावना जतायी जा रही है कि कपड़ा पसारने के दौरान टंगना में करंट आ गया होगा, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई होगी. पिपरवार कोलियरी में मैकेनिकल फीटर के पद पर कार्यरत थे अजीत अजीत कुमार पिपरवार कोलियरी में मैकेनिकल फीटर के पद पर कार्यरत थे. उनका एक बेटा और एक बेटी है, दोनों बाहर में जॉब करते हैं. रविवार को बेटे ने कई बार फोन किया, मगर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. अनहोनी की आशंका से सशंकित बेटे ने पड़ोस में फोन कर मां-पिता से बात कराने को कहा. पड़ोसी जब उनके क्वार्टर में पहुंचे तो अवाक रह गये. दंपती का शव आंगन में पड़ा था. पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दशा और दिशा तय होगी. ­­इसे भी पढ़ें- पतरातू">https://lagatar.in/patratu-nalkari-river-accident-bodies-of-four-people-recovered-so-far/">पतरातू

नलकारी नदी हादसा : अब तक चार लोगों के शव बरामद, तेज बहाव में बही थी कार और बाइक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही