Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCL का ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल और क्रिकेट प्रशिक्षण कैंप शुरू

Ranchi :  सीसीएल गांधीनगर मैदान में आज मंगलवार से बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल एवं क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया, जो 11 जून तक चलेगा. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि और डीएवी गांधीनगर के प्रिंसिपल एस के सिन्हा ने किया. शिष्ट अतिथि के रूप में सीसीएल के एस के गैवाल उपस्थित रहे. कैंप के जरिये 100 बच्चे वॉलीबाल एवं क्रिकेट  का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. (पढ़ें, JAC">https://lagatar.in/jac-12th-board-result-released-95-97-in-arts-and-88-60-in-commerce-successful/">JAC

12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में 95.97 % और कॉमर्स में 88.60 प्रतिशत छात्र सफल)

मुख्य अतिथि ने बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के महत्व समझाये

मुख्य अतिथि एस के सिन्हा ने बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझाया. वॉलीबाल का प्रशिक्षण एन के पाठक, राहुल और सतीश कुमार द्वारा दिया जा रहा है. वहीं क्रिकेट का प्रशिक्षण रवि परिदा और  जीशान खान दे रहे हैं. इस शिविर के आयोजन में मुन्ना प्रसाद, मोहित राज और रवि मंडल विशेष योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-sent-to-judicial-custody-by-nia-court/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही