NewDelhi : जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत का नंबर वन दुश्मन चीन है, पाकिस्तान नहीं. कहा कि गलवान जैसी घटना या इस तरह के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार हैं. अगर चीन ने इस तरह का दुस्साहस फिर किया तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा. साथ ही बिपिन रावत ने कहा कि हमारी कोशिश है कि दोनों देश की सेनाएं अप्रैल 2020 के पहले की स्थिति में आ जायें. बिपिन रावत टाइम्स नाउ समिट के कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-launched-two-schemes-of-rbi-common-man-will-be-able-to-invest-easily/">पीएम
मोदी ने लॉन्च की आरबीआई की दो योजनाएं, आम आदमी आसानी से कर पायेंगे निवेश
गांधी ने माना, भाजपा की विचारधारा कांग्रेस पर भारी पड़ी
मोदी ने लॉन्च की आरबीआई की दो योजनाएं, आम आदमी आसानी से कर पायेंगे निवेश
चीनी सेना की साजिशों का भारत मजबूती से सामना कर रहा है
जान लें कि कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(एलएसी) पर चीनी सेना की साजिशों का भारत मजबूती से सामना कर रहा है. इसी क्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान भारत का नंबर वन दुश्मन नहीं बल्कि चीन है. पिछले कई महीनों से भारत-चीन सीमा पर गतिरोध बना हुआ है। इस स्थिति को लेकर बिपिन रावत ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत का प्राथमिक फोकस डी-एस्केलेशन से पहले विघटन है क्योंकि चीन हमारा नंबर एक दुश्मन है, न कि पाकिस्तान. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-admits-bjps-ideology-overshadowed-congress/">राहुलगांधी ने माना, भाजपा की विचारधारा कांग्रेस पर भारी पड़ी
Leave a Comment