Search

CDS ने संसदीय कमेटी को भेजी रिपोर्ट,समुद्र में चीन से हमें बड़ा खतरा, भारतीय नौ सेना से अच्छी स्थिति में पाकिस्तान!

.NewDelhi : भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान द्वारा पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ऑफ डिफेंस को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार समुद्र में भारत को चीन और पाकिस्तान से बड़ा खतरा है. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि हम जिस अंदाज में अपनी तैयारी कर रहे हैं उसे देखकर लगता नहीं कि हम उनका मुकाबला करने की स्थिति में हैं. जनरल चौहान ने माना है कि चीन और पाकिस्तान से भारत की कभी भी भिड़ंत हो सकती है. फिलहाल हमारी नौ सेना के बेड़े की जो तादाद है वो नाकाफी है. हमें अपनी ताकत को तुरंत प्रभाव से बढ़ाना होगा. जनरल चौहान का मानना है कि नंबर्स के मामले में चीन की नेवी दुनिया में सबसे बड़ी है. पाकिस्तान को लेकर कहा गया है कि वह अपने दोस्त चीन की मदद से हमारी तुलना में तेजरफ्तार से अपनी नेवी को मजबूत करने का काम कर रहा है. वो बहुत ज्यादा बेहतर है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/pawar-came-to-the-fore-in-adani-interview-case-then-said-jpc-will-be-dominated-by-the-ruling-party-t-truth-will-not-come-out/">अडानी

इंटरव्यू मामले में सामने आये पवार, फिर कहा, जेपीसी में सत्ताधारी दल का वर्चस्व होगा, सच्चाई सामने नहीं आयेगी

संसद सत्र में रखी गयी स्टैंडिंग कमेटी ऑफ डिफेंस की रिपोर्ट

खबर है कि संसद के सत्र में रखी गयी रिपोर्ट में जनरल चौहान ने कहाहै कि अगले चार पांच सालों में चीन के जहाजों की संख्या 555 तक पहुंच जायेगी. हालांकि जनरल चौहान ने अपनी रिपोर्ट में चीन और पाकिस्तान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है. उनके जिक्र वाली जगह को खाली छोड़ दिया गया. रिपोर्ट में कहा गया कि चीन के पास मौजूदा समय में 355 जहाज हैं. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-flew-in-sukhoi-30-fighter-aircraft/">असम

के तेजपुर वायुसेना अड्डे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

चीन के 5 से 9 जहाज हिंद महासागर में मौजूद हैं.

जनरल चौहान ने भारत की नौ सेना को लेकर रिपोर्ट में बताया है कि हमारे पास मौजूदा समय में 131 जहाज हैं. हमारा टारगेट 200 जहाज तैयार करने का है. लेकिन हम जिस गति से चल रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि कि यह आंकड़ा 155-160 तक रह जायेगा. जहाजों की संख्या के मामले में यह आंकड़ा अच्छा नहीं कहा जा सकता. जनरल चौहान ने कहा कि अभी चीन के 5 से 9 जहाज हिंद महासागर में मौजूद हैं. साथ ही रिसर्च से जुड़े उसके जहाज भी इस इलाके में सक्रिय हैं. जनरल चौहान का कहना है कि ये हमारी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं. रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर कहा गया है कि उसकी तैयारी हमसे कहीं बेहतर है. पाकिस्तान 2030 तक अपनी नेवी को चीन की सहायता से 50 फीसदी और ज्यादा मजबूत कर लेगा.

स्टैंडिंग कमेटी ने रक्षा मंत्रालय से कहा, संज्ञान लें

एक रिपोर्ट के अनुसार स्टैंडिंग कमेटी ऑफ पार्लियामेंट ऑन डिफेंस ने जनरल चौहान की बात को संजीदगी से लिया है. कमेटी ने डिफेंस मिनिस्ट्री को कहा है कि खतरा कई गुना बढ़ चुका है. हमें इस बात को गंभीरता से लेकर अपनी सेना को मजबूत करने की जरूरत है. कमेटी का कहना है कि हिंद महासागर में कारोबार की आड़ में चीन और पाकिस्तान की गतिविधियां बढ़ रही हैं, उन पर सरकार तत्काल संज्ञान ले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp