Search

 
 
 

होली सौहार्द के साथ मनाएं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईः रामगढ़ डीसी

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने लोगों से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. कहा कि पर्व के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का कोई मामला सामने आता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 06553 222005 पर दें.
 

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जुटे अधिकारी व सदस्य


Ramgarh : होली के मद्देनजर रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने जिलेवासियों होली व रमजान की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लोगों से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. कहा कि पर्व के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का कोई मामला सामने आता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 06553 222005 पर दें.


उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही आम लोगों से बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह से संबंधित पोस्ट को शेयर नहीं करने की अपील की. कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.


गौरतलब है कि होली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले में कुल 61 स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की है. प्रत्येक प्रखंड में तीन पालियों में गश्ती की जाएगी. बैठक डीडीसी, एसडीओ,  प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थानेदार व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही