Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में हर्षोल्लास के साथ मना करमा

Advertisement
Advertisement
Latehar : जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में सोमवार को प्रकृति पर्व करमा पारंपरिक तरीके से व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न अखड़ा में विशेष पूजा की गयी. अखड़ा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. अखड़ा में करम डाली स्थापित करने के बाद पाहन के द्वारा पूजा-अर्चना करायी गयी. पूजा के बाद अखड़ा में परंपरागत गीतों व मांदर की थाप पर युवक व युवतियों ने पांरपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया. सरना समिति के कोषाध्यक्ष रंथू उरांव ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है. यह आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता का पर्व है. आज समाज में सामूहिकता का भाव घटता जा रहा है. बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की करमा पर्व पर बहनों ने पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की. विभिन्न मंदिर व सार्वजनिक स्थलों पर बहनों को सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते देखा गया. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी राजेश पाठक के सानिध्य में पूजा अर्चना करायी गयी. मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय, राधा कृष्ण मंदिर में दिलीप उपाध्याय ने पूजा संपन्न करायी. बहनों ने उपवास रख कर पूजा-अर्चना की. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-chances-of-rain-in-jharkhand-for-next-5-days/">Weather

Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही