Search

 
 
 

नंदी को लड्डू का भोग लगाकर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मनाया गया जश्न

 
Ranchi (Kausal Anand) : देश की नवनिर्वाचित पहली आदिवासी महिला के तौर पर राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित होने वाली द्रौपदी मुर्मू को भगवान शंकर और नंदी से अधिक लगाव और आस्था है. इसको देखते हुए आदिवासी संगठनों ने गुरुवार को नंदी को लड्डू का भोग लगाकर जश्न मनाया. बोडे़या एवं अरसंडे ग्राम के जनजाति/ आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने शिव मंदिर के प्रांगण में स्थापित नंदी बाबा से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने की प्रार्थना एवं विनती की थी. आज राष्ट्रपति का परिणाम आना था और नंदी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. कहा गया कि द्रौपदी मुर्मू नंदी बाबा के आशीर्वाद से भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बन गई. राष्ट्रपति बनने पर जनजाति समाज में काफी खुशी का माहौल है. पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने पर जनजाति समाज बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है. केंद्रीय युवा चाला विकास समिति झारखंड के अध्यक्ष सोमा उरांव ने कहा कि नंदी बाबा का आशीर्वाद आज प्राप्त हुआ. इसी प्रकार का आशीर्वाद हमारे समाज और देश को मिलता रहे, यही कामना है.

ये लोग उपस्थित थे

घी का लड्डू का भोग लगाने में संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, शंकर तिवारी, डॉ आनंद साहू, अविनाश रवि टोप्पो, रामजीत कुमार साहू ,विश्वकर्मा पहान, सोनू तिवारी, नितेश पहान, सनी नायक, अभिषेक तिवारी, हरि शंकर महतो, रामचरण साहू, रामदास पहान, परितोष तिवारी, जतिन तिवारी, जितेंद्र ठाकुर, राजू रजक व गुलफुल तिवारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -  मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-naxalite-supporter-arrested-for-collecting-levy-for-naxalites-many-items-including-a-country-made-pistol-two-live-cartridges-recovered/">मनोहरपुर

: नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने वाला नक्सली समर्थक गिरफ्तार, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही