Search

 
 
 

IIIT रांची में सेलेस्टियो 3.0 का समापन, तकनीकी व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का दिखा संगम

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची  में आयोजित तीन दिवसीय़ ‘सेलेस्टियो 3.0’ कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया.यह कार्यक्रम एआरटीटीसी, बीएसएनएल परिसर में हुआ था
 

Ranchi : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची  में आयोजित तीन दिवसीय़ ‘सेलेस्टियो 3.0’ कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया.यह कार्यक्रम एआरटीटीसी, बीएसएनएल परिसर में हुआ था .तीन दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के छात्र, संकाय सदस्य और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में संस्थान की नवाचार, रचनात्मकता और सहयोगात्मक शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली.

 

कार्यक्रम में डॉ. शशि कांत शर्मा, डॉ. रोशन सिंह, डॉ. जे.के. मिश्रा, डॉ. संतोष कुमार महतो, डॉ. गौरव सुंदरम और ऋषिकेश पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.वहीं समारोह में सांस्कृतिक रंग भरते हुए साज़ क्लब के सदस्यों ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया.

 

झारखंड के प्रमुख शिक्षकों में शामिल ऋषिकेश पांडेय अपने मिशन अब हर बच्चा पढ़ेगा के लिए जाने जाते हैं. वे Second School के संस्थापक भी हैं, जो वंचित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्यरत है.‘सेलेस्टियो 3.0’ के माध्यम से संस्थान छात्रों के समग्र विकास, उद्योग से जुड़ाव और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य को साकार कर रहा है. आने वाले दिनों में विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं, हैकाथॉन, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वक्ता सत्र इस महोत्सव को और भी खास बनाएंगे.

क्या है ‘सेलेस्टियो 3.0’

सेलेस्टियो 3.0 ट्रिपल आईटी रांची का वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव है, जो छात्रों को अपनी तकनीकी दक्षता और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का मंच देता है. इसमें प्रतियोगिताएं, हैकाथॉन, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों को सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और नए विचार विकसित करने का अवसर मिलता है. यह आयोजन छात्रों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को भी मजबूत करता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तैयार हो सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही