Search

 
 
 

जनगणना 2027: रांची में 70 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है. गुरूवार को उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.
 

Ranchi: जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है. गुरूवार को उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. इसमें 70 फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है.


यह कार्यक्रम समाहरणालय बी ब्लॉक स्थित कक्ष संख्या 505 में हो रहा है. जहां मास्टर ट्रेनर्स ने CMMS पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण को दो बैच में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक बैच में 35-35 फील्ड ट्रेनर्स शामिल हैं.

 


पहले बैच का प्रशिक्षण 9 से 11 अप्रैल तक चल रहा है. जिसमें नगड़ी, मांडर, राहे, सोनाहातु, कांके, बुंडू, बेरो, तमाड़, बुढमू और लपुंग प्रखंड के ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं. वहीं दूसरे बैच का प्रशिक्षण 13, 15 और 16 अप्रैल को आयोजित होगा. जिसमें चान्हो, सिल्ली, रातु, खलारी, ओरमांझी, नामकुम, इटकी और अनगड़ा समेत अन्य क्षेत्रों के ट्रेनर्स शामिल होंगे.


प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, डिजिटल डेटा संग्रहण, CMMS पोर्टल और हाउस लिस्टिंग मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षित ट्रेनर्स आगे एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करेंगे. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना 2027 देश की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े मिलेंगे. उन्होंने ट्रेनर्स से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने क्षेत्रों में प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही