Search

 
 
 

सिमडेगाः शराब के नशे में बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, गिरफ्तार

विनोद केरकेट्टा अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर विनोद केरकेट्टा ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर व गर्दन पर वार कर दिया. उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के केउन्दडीह बगीचाटोली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है. बताया गया कि विनोद केरकेट्टा (45 वर्ष) अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा (65 वर्ष) के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर विनोद केरकेट्टा ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर व गर्दन पर वार कर दिया. उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. 

 


मृतक के दूसरे पुत्र लुकस केरकेट्टा की लिखित शिकायत पर पाकरटांड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापामारी कर आरोपी विनोद केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसआई उपेन्द्र रविदास, एएसआई अखिलेश कुमार दुबे व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही