Search

 
 
 

रांची : राज्यपाल ने अंजनी चौधरी की पुस्तक का किया लोकार्पण

: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को लोक भवन, रांची में अंजनी चौधरी लिखित पुस्तक Where There is Risk, There is an Actuary का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि यह पुस्तक समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को लोक भवन, रांची में अंजनी चौधरी लिखित पुस्तक Where There is Risk, There is an Actuary का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि यह पुस्तक समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी.

 

राज्यपाल ने कहा कि देश इस समय तीव्र विकास और तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिससे वित्तीय क्षेत्र में भी बड़े परिवर्तन आए हैं. उन्होंने बताया कि भारत डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है और ऐसे परिवेश में जोखिमों के सटीक आकलन तथा विवेकपूर्ण निर्णय लेने की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक युवाओं और विद्यार्थियों को एक्चुरियल साइंस में करियर की संभावनाओं को समझने में मदद करेगी.

 

इस अवसर पर लेखिका अंजनी चौधरी ने बताया कि पुस्तक को तैयार करने में लगभग दो वर्षों का समय लगा. उन्होंने कहा कि इसमें एक्चुरियल प्रोफेशन के विभिन्न पहलुओं जैसे आवश्यक कौशल, करियर के अवसर और चुनौतियों—को सरल और व्यापक रूप में प्रस्तुत किया गया है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि देश में तेजी से हो रहे विकास के बीच बैंकिंग, बीमा और स्टॉक मार्केट जैसे क्षेत्रों में सटीक आकलन और निर्णय की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, जिसमें एक्चुरियल साइंस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही