Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ACB की कार्रवाई: हजारीबाग में 1.72 लाख घूस लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर व सहायक अरेस्ट

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के इंजीनियर राहुल कुमार और सहायक अभियंता विजय डांगी को 1 लाख 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों को स्कूटी पर घूस की राशि लेकर जाते समय एसीबी टीम ने दबोचा.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के इंजीनियर राहुल कुमार और सहायक अभियंता विजय डांगी को 1 लाख 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों को स्कूटी पर घूस की राशि लेकर जाते समय एसीबी टीम ने दबोचा.

 

जानकारी के अनुसार, शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया था. जैसे ही आरोपियों ने तय रकम ली, टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य संलिप्तता की भी जांच जारी है. एसीबी दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही