Search

 
 
 

देवघरः आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने में सक्षम होगी पुलिस, एम्स की टीम ने दी ट्रेनिंग

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर एम्स के डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर की बारीकियों के बारे में बताया और उसका अभ्यास भी कराया.
 
कर्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ देवघर एम्स की टीम.

Deoghar : देवघर पुलिस केन्द्र के मीटिंग हॉल में गुरुवार को अलग तरह की गतिविधि देखने को मिली. यहां पुलिस कर्मियों को अपराध व कानून व्यवस्था से इतर जीवन बचाने की तरकीब भी सिखाई गई. इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर एम्स के डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर की बारीकियों के बारे में बताया और उसका अभ्यास भी कराया.

 


करीब डेढ़ घंटे तक चले इस सत्र में पुलिस कर्मियों को कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थिति में तत्काल सहायता देने की विधि सिखाई गई. देवघर एसपी सौरभ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर किसी भी घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले होते हैं. ऐसे में सीपीआर का प्रशिक्षण गोल्डन आवर में किसी मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही