Search

 
 
 

कांग्रेस ने BJP पर ED का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप, लोकतंत्र के खिलाफ बताया

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की बात कहे जाने पर सियासत तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है.
 

Ranchi : झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की बात कहे जाने पर सियासत तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है.

 

राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का यह रवैया स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर एक राजनीतिक हथियार के रूप में झारखंड के विकास को बाधित करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की इस तरह की बयानबाजी से यह प्रतीत होता है कि ED एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के बजाय भाजपा की अनुषंगिक इकाई की तरह काम कर रही है.

 

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव या धमकियों के आधार पर. सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इस मामले में जांच का आदेश दे चुकी है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है. यदि कोई आरोप है तो उसकी जांच स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए. भाजपा जिस तरह से ED का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, वह न केवल संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि लोकतंत्र को भी कमजोर कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही