Search

 
 
 

पलामूः हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को बाजार में हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने अब्दुल बारीक मियां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पहले उन्हें MMCH में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रांची के रिम्स रेफर किया गया था.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Medininagar : पलामू जिले के पिपराटांड़ इलाके में बुजुर्ग पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल गड़गांव निवासी अब्दुल बारीक मियां की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है.

 

मामले में केल्हवा गांव के रहने वाले बसीर मियां के पुत्र जावेद अंसार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि सोमवार को बाजार में हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने अब्दुल बारीक मियां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पहले उन्हें MMCH में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रांची के रिम्स रेफर किया गया था.

 

 

परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. परिजन उनका शव लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है. इस मामले में तालिब आलम के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही