Search

 
 
 

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 को, एडमिट कार्ड 22 अप्रैल से कर सकेंगे डाउनलोड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (Jharkhand Eligibility Test-2024) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है. आयोग के अनुसार परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (Jharkhand Eligibility Test-2024) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है. आयोग के अनुसार परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा.

 

परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. पेपर-I में 100 अंक के 50 प्रश्न होंगे, जिनमें अभ्यर्थियों की शिक्षण एवं शोध क्षमता, तर्कशक्ति, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन किया जाएगा. वहीं, पेपर-II 200 अंकों का होगा, जिसमें संबंधित विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.

 

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों की सूची 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. वहीं, एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 से JPSC की वेबसाइट और OTR लिंक के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

 

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की भी व्यवस्था रहेगी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे 25 अप्रैल 2026 तक निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही