Search

गिरिडीहः नगर निगम बोर्ड की बैठक में 9 योजनाओं को स्वीकृति

बैठक के बाद मेयर प्रर्मिला मेहरा ने कहा कि जनता ने हमें विकास के लिए चुना है. अब योजनाओं को जमीन पर उतारने का समय है.  मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भरोसा दिलाया कि सभी एजेंडों पर काम होगा. शहरवासियों को व्यापक सुधार और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
 
नगर निगम बोर्ड की बैठक में भाग लेते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर व अन्य.

Giridih : गिरिडीह गर निगम बोर्ड की बैठक करीब सात साल बाद गुरुवार को निगम के नए भवन में हुई. सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार व 36 वार्डों के सभी पार्षद मौजूद रहे. बैठक में विकास के 9 एजेंडों को चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई.

 इनमें पूर्व पारित योजनाओं के टेंडर, वार्डवार नई योजनाओं का चयन, बरसात से पहले नालों पर कैचपिट निर्माण, गर्मी में शुद्ध जलापूर्ति के लिए WTP उपकरण खरीद व प्रधानमंत्री आवास योजना प्रमुख हैं. साथ ही शहर के मुख्य मार्गों का सौंदर्यीकरण, यूनिपोल से राजस्व वसूली और चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी.

बैठक के बाद मेयर प्रर्मिला मेहरा ने कहा कि जनता ने हमें विकास के लिए चुना है. अब योजनाओं को जमीन पर उतारने का समय है.  मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भरोसा दिलाया कि सभी एजेंडों पर काम होगा. शहरवासियों को व्यापक सुधार और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही