Search

 
 
 

जामताड़ा : नारायणपुर में मनरेगा भुगतान पर भेदभाव के आरोप, 4 पंचायतों को पेमेंट, 21 अब भी इंतजार में

जिले के नारायणपुर प्रखंड में मनरेगा के लंबित भुगतान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड की 25 पंचायतों में से सिर्फ 4 पंचायतों (बुटबरिया, नारोडीह, रूपडीह और बांकुडीह) में करीब 23 लाख रुपये का लंबित भुगतान किया गया है. जबकि बाकी 21 पंचायतों के मजदूर अब भी अपनी मजदूरी के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं.
 

Jamtara :   जिले के नारायणपुर प्रखंड में मनरेगा के लंबित भुगतान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड की 25 पंचायतों में से सिर्फ 4 पंचायतों (बुटबरिया, नारोडीह, रूपडीह और बांकुडीह) में करीब 23 लाख रुपये का लंबित भुगतान किया गया है. जबकि बाकी 21 पंचायतों के मजदूर अब भी अपनी मजदूरी के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. 

 

मजदूरों का आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया में पक्षपात किया गया है. उनका कहना है कि जिन पंचायतों में पहले क्लोजिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, वहां भुगतान कर दिया गया. जबकि अन्य पंचायतों में तकनीकी कारणों का हवाला देकर भुगतान रोका जा रहा है. 

 

इस पर बीडीओ देवराज गुप्ता ने बताया कि जिन पंचायतों में डिले पेमेंट हुआ है, वहां प्रक्रिया पूरी कर भुगतान किया गया है. अन्य पंचायतों में भी जल्द भुगतान करने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी. 

 

 मजदूरों की बढ़ी परेशानी

इधर, भुगतान में देरी से मजदूरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है. उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही