Search

जामताड़ा : दिनदहाड़े बाइक चोरी करते युवक पकड़ा गया, कई मामलों में संलिप्त

Jamtara: जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े बाइक चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना उस समय हुई, जब युवक एक खड़ी बाइक को चोरी करने की कोशिश कर रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया.
 
पकड़े गए युवक की पहचान देवघर जिला के चित्ररा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरमाटी गांव निवासी कुलदीप यादव (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि युवक स्टेशन रोड इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन लोगों की जागरूकता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चित्ररा थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है. इस घटना के बाद पुलिस ने और सतर्कता बढ़ा दी है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिहिजाम थाना कांड संख्या 19/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं और क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से उसका कोई संबंध है या नहीं.

https://lagatar.in/chaibasa-jmm-issues-7-day-ultimatum-for-action-against-illegal-iron-ore-mining
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही