Search

धनबाद महिला कॉलेज में सिरफिरे आशिक ने चिपकाए  माफीनामा पोस्टर, कहा-I am Sorry...

Dhanbad :  धनबाद से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां बीएसएस महिला कॉलेज की दीवारों पर एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कई माफीनामा पोस्टर चिपकाए हैं. पोस्टर में लिखा है कि “I am SORRY, Mujhse galti ho gayi, PLEASE MUJHE MAAF KAR DO, Main aage se dhyaan rakhunga ki aisa phir na ho, Tum mere liye bahut IMPORTANT ho.”

 

Uploaded Image

 

इसके अलावा कई अन्य पोस्टर भी लगाए गए हैं.  इस घटना ने न सिर्फ कॉलेज प्रबंधन, बल्कि छात्राओं और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया. सुबह जब कॉलेज के कर्मचारी पहुंचे तो दीवारों पर लगे पोस्टर को देखकर वे चौंक गए. कॉलेज के कर्मचारी ने जब पोस्टर हटाना चाहा तो वहां मौजूद उस सिरफिरे युवक ने कर्मचारी को धमकी देते हुए पोस्टर फाड़ने से मना कर दिया .

 

इस बात की जानकारी जब कॉलेज प्रबंधन को मिली तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पोस्टर को हटाकर नष्ट कर दिया. हालांकि, तब तक पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी.  

 

Uploaded Image

 

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. करुणा ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और चिंताजनक बताया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक महिला शिक्षण संस्थान के बाहर इस तरह की हरकत करना निंदनीय है और इससे छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं.

 

उन्होंने कहा कि पोस्टर कब और कैसे लगाए गए इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती है. प्राचार्य ने बताया कि इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को दी जाएगी, ताकि दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

 

डॉ करुणा ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय कॉलेज और स्कूलों के आसपास गश्त बढ़ाई जाए और अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज परिसर के अंदर तो सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है.

 

लेकिन बाहरी दीवारें खुली होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं. ऐसे में पुलिस गश्ती दल को विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी बढ़ानी चाहिए. घटना के बाद कॉलेज परिसर में दिनभर इस अजीब माफीनामे को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//