धनबाद जिला कांग्रेस की नई कमेटी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोर
By Lagatar News
Apr 09, 2026 03:22 PM
Dhanbad : जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन धनबाद में गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान जिला कांग्रेस की नई अनुमोदित कमेटी की घोषणा की गई जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के साथ नामित किया गया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नई कमेटी का गठन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के उद्देश्य से किया गया है.
उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना बेहद आवश्यक है जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है.
इस अवसर पर नवगठित कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें रमेश जिंदल को कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष, कैयुम खान, योगेंद्र सिंह ‘योगी’, अवध नारायण प्रसाद, लक्ष्मण तिवारी, शाहिद कमर, मंटू दास, कालीचरण यादव और इरफान खान चौधरी को उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं, राजू दास को धनबाद जिला अनुसूचित जनजाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, आम लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे.
इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.
Leave a Comment