Search

 
 
 

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला कोल्हान का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के नेतृत्व में सिंहभूम मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया.
 

Himangshu karan

Bahragoda : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के नेतृत्व में सिंहभूम मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया.

 

इस दौरान सौंपे गए पांच सूत्री ज्ञापन में कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए हटाए गए अतिथि शिक्षकों की तत्काल बहाली और JHTET परीक्षा में ओड़िया लिपि को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई.

 

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक सुगमता के लिए घाटशिला को मुख्यालय बनाते हुए पूर्वी सिंहभूम के विभाजन और NH-18 पर सुरक्षा की दृष्टि से सबवे निर्माण का भी प्रस्ताव रखा. इसके अतिरिक्त, गौरवशाली इतिहास को सहेजने हेतु मधु सूदन दास और राजा अर्जुन सिंह जैसे महान सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित करने का आग्रह किया गया.

 

राज्यपाल ने डॉ षाड़ंगी द्वारा भेंट किए गए स्मृति चिन्ह को स्वीकार करते हुए सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही