Search

 
 
 

RU में MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा का शिड्यूल जारी, 17 - 29 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा

रांची विश्वविद्यालय ने फर्स्ट प्रोफेशनल MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का शिड्यूल जारी किया है. यह परीक्षा 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा. सभी परीक्षाएं दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होंगी.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने फर्स्ट प्रोफेशनल MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का शिड्यूल जारी किया है. यह परीक्षा 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा. सभी परीक्षाएं दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होंगी.

 


जारी शिड्यूल के अनुसार -

17 अप्रैल: एनाटॉमी पेपर-I
20 अप्रैल: एनाटॉमी पेपर-II
22 अप्रैल: फिजियोलॉजी पेपर-I
24 अप्रैल: फिजियोलॉजी पेपर-II
27 अप्रैल: बायोकैमिस्ट्री पेपर-I
29 अप्रैल: बायोकैमिस्ट्री पेपर-II

 

परीक्षा का केंद्र रिम्स, रांची विश्वविद्यालय के इंग्लिश विभाग को बनाया गया है. केंद्र अधीक्षक के रूप में इंग्लिश विभाग के प्रमुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है.विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (नकल आदि) के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में पुनर्परीक्षा नहीं ली जाएगी. साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से अवश्य कर लें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही