Search

 
 
 

ट्रेजरी से फर्जी निकासी के बाद सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान बंद

ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी के बाद सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान बंद हो गया है. मार्च महीने का वेतन किसी भी सरकारी कर्मचारी को नहीं मिला है. वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान जांच के बाद होगा.
 

Ranchi :  ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी के बाद सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान बंद हो गया है. मार्च महीने का वेतन किसी भी सरकारी कर्मचारी को नहीं मिला है. वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान जांच के बाद होगा.

 

इससे जुड़ी खबरें पहले आपने पढ़ीं....

 

फर्जी निकासी की पुष्टि के बाद वित्त विभाग ने निर्देश किए जारी

उल्लेखनीय है कि बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी के मामले की पुष्टि होने के बाद वित्त विभाग ने ट्रेजरी से वेतन से निकासी में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी किया था.  इसमें वेतन भुगतान से पहले कर्मचारियों के बैंक खाता नंबर की जांच, पासबुक या चेक के आधार पर करने का निर्देश दिया गया था.

 

जांच के बाद DDO द्वारा इससे संबंधित सर्टिफिकेट देने की बाध्यता तय की गयी है. साथ ही DDO द्वारा सर्टिफिकेट देने के बाद ही वेतन भुगतान का निर्देश दिया गया है. इस आदेश के आलोक में कर्मचारियों से संबंधित जांच होने और DOO द्वारा सर्टिफिकेट जारी किये जाने के बाद ही वेतन का भुगतान होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही