Search

 
 
 

बोकारो में वेतन के नाम पर फर्जी निकासी के बाद हजारीबाग में 15 करोड़ से अधिक की फर्जी निकासी, गढ़वा समेत कई जिलों में जांच शुरु

Ranchi/Hazaribag: बोकारो में एकाउंटेंट कौशल किशोर पांडेय द्वारा रिटायर दारोगा व हवलदार के वेतन के नाम पर चार करोड़ से अधिक राशि की निकासी करने का खुलासा होने के बाद सभी जिलों के एसपी अलर्ट हो गये हैं. और कई जिलों में एकाउंट्स की जांच शुरु कर दी गई है.
 

Ranchi/Hazaribag: बोकारो में एकाउंटेंट कौशल किशोर पांडेय द्वारा रिटायर दारोगा व हवलदार के वेतन के नाम पर चार करोड़ से अधिक राशि की निकासी करने का खुलासा होने के बाद सभी जिलों के एसपी अलर्ट हो गये हैं. और कई जिलों में एकाउंट्स की जांच शुरु कर दी गई है.

 

सूत्रों के मुताबिक हजारीबाग पुलिस विभाग में इसी तरह से फर्जी निकासी की सूचना मिलने के बाद जांच शुरु कर दी गई है. यहां 15 करोड़ से अधिक रूपये के फर्जीवाड़े का पता चला है. कुछ एकाउंट्स को फ्रीज किये जाने की सूचना है. गढ़वा और पलामू से सूचना है कि जांच में ऐसी किसी तरह की निकासी की सूचना नहीं है.

 

विभाग को अब यह अंदेशा है कि सालों से बड़े पैमाने पर इस तरह का घोटाला किया जा रहा था. पुलिस विभाग के एकाउंटेंट व अन्य पुलिसकर्मियों  की मदद से एक बड़ा रैकेट इस फर्जीवाड़े में काम कर रहा है.

 

उल्लेखनीय है कि बोकारो में एकाउंटेंट ने रिटायर दारोगा कि नाम पर 20 महीने में 3.15 करोड़ और रिटायर हवलदार के नाम पर 1.14 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी की है. इसका खुलासा होने के बाद एकाउंटेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

बोकारो के खुलासे के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी हतप्रभ हैं. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने सात अप्रैल को डीजीपी को पत्र लिखकर मांग की थी कि राज्य के सभी जिलों, इकाईयों व वाहनियों में इस तरह का घोटाला हो सकता है. इसलिए सभी जगह जांच करायी जाये. 

 

इससे जुड़ी खबरें

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही