Search

 
 
 

हजारीबाग: SP ऑफिस के क्लर्क ने की 20 करोड़ की फर्जी निकासी, 3 हिरासत में, डेढ़ करोड़ फ्रिज

जिले के एसपी कार्यालय से 20 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी करने का मामला सामने आया है. मामले के उजागर होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है, वहीं उनके परिजनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
 

Hazaribagh: जिले के एसपी कार्यालय से 20 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी करने का मामला सामने आया है. मामले के उजागर होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच तेज कर दी गई है.

 

जानकारी के अनुसार, वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनके नाम पंकज सिंह, धीरेंद्र व शंभू है. इनसे पूछताछ की जा रही है, वहीं उनके परिजनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके. पता चला है कि हजारीबाग में यह खेल साल 2017-18 से चल रहा था.

 

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में अब तक डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की जा चुकी है. पुलिस दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी निकासी का नेटवर्क कितना बड़ा है.

 

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. फर्जी निकासी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

 

इससे जुड़ी खबरें

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही