Search

 
 
 

रांची : प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के लिए पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षण

2024 बैच के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं की भूमिका से अवगत कराया गया.
 

Ranchi : 2024 बैच के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं की भूमिका से अवगत कराया गया.

 

प्रशिक्षण में हिमांशु लाल, आनंद शर्मा, सिद्धांत कुमार, नाजिश उमर अंसारी और दीप्ति रोहिला सहित प्रशिक्षु अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों ने झारखंड के नक्सल परिदृश्य, अपराध के आंकड़े, साइबर क्राइम, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी दी.

 

साथ ही एसटीएफ, जैप और अन्य पुलिस इकाइयों के कार्यों से भी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया. कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही