Search

 
 
 

रांची : महिला पुलिसकर्मियों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (IPSOWA) की ओर से 8 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जैप-1 परिसर स्थित शौर्य सभागार में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ डीजीपी तदाशा मिश्र और एडीजे प्रिया दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
 

Ranchi : महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (IPSOWA) की ओर से 8 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जैप-1 परिसर स्थित शौर्य सभागार में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ डीजीपी तदाशा मिश्र और एडीजे प्रिया दुबे ने संयुक्त रूप से किया.

Uploaded Image

 

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई. आयोजन का उद्देश्य न केवल इलाज, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न समस्याओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान करना भी रहा.

 

शिविर में स्त्री रोग और कैंसर स्क्रीनिंग के तहत सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर की जांच तथा पीएपी स्मीयर टेस्ट की जानकारी दी गई. वहीं, शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्याओं जैसे ऑटिज्म, मिर्गी, डाउन सिंड्रोम और स्पीच डिले को लेकर भी विशेषज्ञों ने परामर्श दिया.

 

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, हाइजीन और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. “डॉक्टर्स टॉक” सत्र कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीमारियों के शुरुआती लक्षण और बचाव के उपायों पर व्यावहारिक सलाह दी.

 

शिविर में डॉ. अपेक्षा पाठक, डॉ. नम्रता माहनसरिया और डॉ. निशा झा सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं. साथ ही जे. शरण और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

आयोजन में IPSOWA की सेक्रेटरी नेहा सागर समेत संगठन की अन्य सदस्याएं और बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं. आयोजकों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन व्यस्त ड्यूटी के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं. ऐसे में यह शिविर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही